ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर,ट्रक चालक मौके से फरार

ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर,ट्रक चालक मौके से फरार 

राजस्थान : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देवनगर कॉलोनी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। सीकर से रींगस की तरफ आ रहा मूंगफली से भरा तेज रफ्तार ट्रक चारा ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर दो हिस्सों में टूट गया और उसके परखच्चे हाईवे पर दूर-दूर तक बिखर गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पंजाब निवासी, नाजिर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक को तुरंत कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर के मलबे को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे से एनएच-52 पर कुछ समय तक जाम की स्थिति भी बनी रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर