नवांशहर ग्रेनेड हमले के आरोप में बीकेआई के पांच आतंकी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी शामिल

नवांशहर ग्रेनेड हमले के आरोप में बीकेआई के पांच आतंकी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी शामिल 


जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल के पांच सदस्यों को राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी 7 अगस्त को नवांशहर में ठेके पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल थे।

पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान में बैठे बीकेआई संचालक हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के आदेश पर विदेश में मौजूद हैंडलर मन्नू अगवान, गोपी नवांशहरिया और जीशान अख्तर चला रहे थे। आरोपियों के पास से एक 86पी हैंड ग्रेनेड, .30 बोर पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले इनसे ग्रेनेड हमले करवाने की साजिश थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक नरोलिया, सोनू कुमार उर्फ काली और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है।

फायरिंग में एक आरोपी घायल

एआईजी सीआई जालंधर नवजोत माहल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद फॉलो-अप रिकवरी ऑपरेशन में आरोपी सोनू उर्फ काली ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को एसबीएस नगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

इस संबंध में थाना सिटी नवांशहर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 324(5), 61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार