बागवानी एवं राजस्व मंत्री ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का लिया जायजा

 बागवानी एवं राजस्व मंत्री ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का लिया जायजा

प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा, बोले...सबकी सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता
मंडी :

बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी  ने आज (मंगलवार) तड़के मंडी शहर, पंडोह और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान सीपीएस संजय अवस्थी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया तथा जिलाधीश अरिंदम चौधरी भी उनके साथ रहे

मंत्री ने मंडी में हनुमान घाट तथा अन्य क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनसे बात की तथा उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से पीड़ित सभी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सबकी सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। मंत्री ने प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की तथा जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।
जगत सिंह नेगी  ने कहा कि लगातार भारी बारिश से मंडी समेत पूरे प्रदेश में बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। अनेक परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। सभी परियोजनाओं को यथाशीघ्र बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या पेश न आए।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर