अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित

 अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023   के तहत सांस्कृतिक उप समिति  की बैठक आयोजित



अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  अमित मेहरा ने की अध्यक्षता

 स्टार  कलाकारों को लेकर  की गई चर्चा

चंबा: जितेन्द्र खन्ना 

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 की तैयारियों को लेकर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  अमित मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक उप समिति  की बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया । 
बैठक में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली  विभिन्न सांस्कृतिक संध्यायों   में बुलाए जाने वाले स्टार कलाकारों को लेकर चर्चा की गई । 
गौरतलब है कि उप समिति द्वारा गत बैठक के दौरान एक चंबेयाली, दो हिमाचली, पांच बॉलीवुड एवं  पंजाबी  सांस्कृतिक   संध्याएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया था । 
इसी क्रम के तहत समिति के विभिन्न सदस्यों ने हिमाचली , पंजाबी,  बॉलीवुड स्टार कलाकारों को लेकर  विस्तृत चर्चा की। 
इस दौरान  समिति सदस्यों ने ग़ज़ल -कव्वाली एवं हास्य कलाकारों  को बुलाने का सुझाव  भी रखा ।  
इसके साथ यह निर्णय भी लिया गया कि   स्टार कलाकारों को  निविदा के आधार पर  बुलाया जाएगा। 
बैठक में स्टेज लाइट एवं साउंड व्यवस्था, स्टेज आर्केस्ट्रा सहित स्थानीय कलाकारों  को मंच प्रदान करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । 
बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्यायों के आयोजन से संबंधित अपने विचार रखे । 
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच , गैर सरकारी सदस्य हामिद खान, हेम ठाकुर, केएस प्रेमी, नरेश राणा, लियाकत खान, कपिल भूषण, राजीव सहगल, धर्मपाल अत्री, जितेंद्र सूर्या, जगदीश हांडा, जीवन  साहित्य समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर