बलजिन्दर सिंह को "मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस" से किया गया सम्मानित

बलजिन्दर सिंह को "मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस" से किया गया सम्मानित 

कांगड़ा समाचार

कांगड़ा(जसूर):- 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जसूर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के बलजिंदर सिंह, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी, एनडीआरएफ को 'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल और देश के प्रति समर्पित भावना को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया।

बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट अमृतसर पंजाब प्रांत के रहने वाले है जो कि एक अनुभवी और योग्य अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम बनाया है। बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट 20 अक् टूबर 1997 में भा०ति०सी०पु० बल में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सेवा की शुरूआत की एवं सेवा काल के दौरान भा०ति०सी०पु० बल में विभिन् न पदो पर उत्कृष्ठता से कार्य किया।


वर्ष 2020 में बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट के कुशल नेतृत् व में 14वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की स्थापना हिमाचल प्रदेश में हुई और उनके नेतृत् व में नवसृजित वाहिनी ने सराहनीय कार्य किया। वर्ष 2023 एवं 2024 में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट के कुशल मार्गदर्शन में एन०डी०आर०एफ० ने राहत और बचाव कार्यों में अतुल् य योगदान दिया।


यह सम्मान उनकी देश सेवा, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

नूरपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई वंद रहेगी 27 अक्टूबर को

भलेटा पंचायत में ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत घर-घर संपर्क