उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

 उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क


ऊना उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य में गति लाने और गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह मॉडल पार्क पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनेगा।


यह पार्क प्रदेश का पहला सेंसर-आधारित अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क होगा। इसमें लाइसेंस ट्रायल के लिए नवीनतम तकनीक, वाहन पासिंग और जांच के लिए सेंसरयुक्त ऑटोमेटिक सिस्टम, सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों की आधुनिक व्यवस्था होगी। यहां वाहन चालकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीक-सम्पन्न प्रणाली से लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज़ और निष्पक्ष बनेगी। वाहन फिटनेस और जांच प्रक्रिया में दक्षता आएगी, जिससे सड़क सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह ट्रैफिक पार्क युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण दोनों के अवसर प्रदान करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये