फतेहपुर विद्युत विभाग के ठेकेदारों की मजदूरी का भुगतान विभाग नहीं कर रहा

विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने प्रेसवार्ता कर बताया दर्द,कहा विभाग नहीं दे रहा किये हुए काम के पैसे 



 फतेहपुर : वलजीत ठाकुर 

विद्युत विभाग मण्डल फतेहपुर के तहत पंजीकृत ठेकेदारों ने आज रैस्ट हाऊस फतेहपुर में प्रेसवार्ता कर बताया बिभाग उनके द्बारा किये गए कार्य की मजदूरी का भुगतान नही कर रहा है ।

जिसके चलते वह काफी परेशान है ।रैहन निवासी ठेकेदार रमेश चन्द सोनी ,राजा का तालाब निवासी ठेकेदार सुरजीत पठानिया व समकड़ निवासी ठेकेदार कुलदीप चन्द भारद्वाज ने बताया जब भी कहीं मौसम खराब होने पर या अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो तुरन्त विभाग उन्हें फोन कर उसे बहाल करने को कहता है ।

लेकिन ऐसे में किये जा रहे कार्यों में बनने वाली मजदूरी का विभाग द्बारा लम्बे समय से भुगतान नही किया गया है । उन्होंने कहा कि कई अधिकारी आए व कई फतेहपुर से चले गए लेकिन उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया । उन्होंने कहा कि मजदूरी के भुगतान के लिए कई बार उन्होंने विभागीय कार्यालय के भी चक्कर लगाए ।

लेकिन कोई राहत न मिली । उन्होनें फिर एक बार मीडिया के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि उनके द्बारा किए गए कार्यों की मजदूरी का जल्द भुगतान किया जाए । अन्यथा उन्हें लिखित में सरकार के समक्ष अपनी समस्या रखनी पड़ेगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक