पोंग झील के साथ लगती गज खड्ड में वीरवार को बड़ी धूमधाम से विसर्जन किये गणपति

 पोंग झील के साथ लगती गज खड्ड में वीरवार को बड़ी धूमधाम से विसर्जन किये गणपति


 नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /  नगरोटा सुरियां के मैन बाजार स्थित प्राचीन भगवान शिव मंदिर में विराजमान की गई भगवान गणेश जी की मूर्ती को भव्य रूप में आयोजित कार्यक्रम कर पोंग झील के साथ लगती गज खड्ड में वीरवार को बड़ी धूमधाम से विसर्जन कर दिया गया। स्थानीय महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रोयोजित इस भगवान श्री गणेश जी की मूर्ती को 19सितंबर को विराजमान किया गया था जोकि आज इलाके में भगवान गणेश जी के भजनों का गुणगान करते हुए विशाल शोभा यात्रा भी निकाली इलाके के काफी तादाद में भक्त इस अवसर मौजूद रहे। विसर्जन के बाद देर शाम को लंगर लगाया गया। जिसमें भक्तों ने ग्रहण किया। उसके बाद वीरवार रात्रि को ही दयाबंत शर्मा भजन मंडली द्वारा जागरण किया गया। इस मौके पर पठानकोट (पंजाब ) से आए अनुभवी कलाकारो ने शोभा यात्रा दौरान भगवान शिव और पार्वती जी के भजनों पर शिव तांडव की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहा । वहीं रात्री जागरण में राधा कृष्ण की अपनी प्रस्तुती पेश की हर कोई मंत्र मुग्ध होकर रहे गया। मां दुर्गा की भी झांकी निकाली गई। कलाकारो द्वारा मां काली जी की विशाल झांकी के रुप में प्रस्तुति पेश की गईजोकि मुख्य आकर्षण रही। दयावनत शर्मा जी की भजन मंडली टीम ने विभिन्न धार्मिक भजनों का गुणगान कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया खूब तालियां बजी। साहिल शर्मा द्वारा गाए भजनों पर खूब तालियां बजी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग