पालमपुर सैन्य अधिकारी व पत्नी पर लगे आरोप,नाबालिग नौकरानी को कई घंटे तक निर्वस्त्र रखकर मारा पीटा गया

पालमपुर सैन्य अधिकारी व पत्नी पर लगे आरोप,नाबालिग नौकरानी को कई घंटे तक निर्वस्त्र रखकर मारा पीटा गया 

जिला कांगड़ा के पालमपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।


( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर होल्टा में तैनात आर्मी ऑफिसर मेजर रेंक का अधिकारी शैलेन्द्र यादव और उसकी पत्नी बने दरिंदे पुलिस ने किया अरेस्ट।

आपने ऐसी कहानी फिल्मों में और टीवी की क्राइम अलर्ट जैसे धारावाहिक को मैं देखी होगी जहां एक घर में काम करने वाले नाबालिक लड़कियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था ऐसा हमने फिल्मों में देखा था जहां नाबालिग लड़कियों को सताया जाता था और उन पर गर्म पानी आज जैसी वारदातें उनके साथ की जाती थी काम अच्छे से न करने की स्थिति में उन्हें

निर्वस्त्र करके कई प्रकार की यातनाएं दी जाती थी ऐसा टीवी में हमने देखा था परंतु हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में ऐसी घटना ने हिमाचल प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।


जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग लड़की असम की रहने वाली थी जो कि असम में ड्यूटी पर तैनात एक सेवा की अधिकारी और उसकी पत्नी ट्रांसफर के दौरान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में अपने साथ ही नौकर के तौर पर साथ में ले आए थे परंतु नाबालिक लड़की को कई प्रकार की यत्नई दी जाती थी उसे कहा जाता था कि तुझे घर का काम नहीं आता है और इस वजह से उसे कई कई घंटे तक निर्वस्त्र रखकर मारा पीटा जाता था लड़की की माता के अनुसार लड़की के पर से लेकर सिर तक कई चोट के निशान है और कई घाव अभी ताजा ही है लड़की के दांत भी टूट चुके हैं और नाक की हड्डी तक टूट चुकी है 16 साल की लड़की जब अपने घर असम पहुंची तो उसकी मां ने उसे पहचान ही नहीं और कहा कि मेरी 16 वर्षीय लड़की बुजुर्ग जैसे लग रही थी ।


इस मामले की चर्चा हिमाचल प्रदेश में अभी तक देखने और सुनने को नहीं मिल रही है हालांकि असम में इस मामले की काफी चर्चा हो रही है इस घटना ने हिमाचल प्रदेश की शांतिप्रियता को तार तार कर दिया है हमने ऐसी घटना पहले हिमाचल प्रदेश में ना कहीं सुनी थी और ना ही देखी थी ऐसी घटना हमने टीवी सीरियल में ही देखने को मिलती थी
जिससे हिमाचल प्रदेश शर्मसार हो गया है


हालांकि पुलिस ने मामला मामला दर्ज कर लड़की का मेडिकल करवा लिया है और सैन्य अधिकारी और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक