पुलिस अधीक्षक ज़िला काँगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री द्वारा हरी झडीं दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

पुलिस अधीक्षक ज़िला काँगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री द्वारा हरी झडीं दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

ज़िला काँगड़ा पुलिस द्वारा जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए कांगड़ा पुलिस द्वारा फिटनेस सप्ताह का आयोजन दिनांक 24 से 30 सितंबर तक किया जा रहा है । जिसमें जिला पुलिस द्वारा आज दिनांक 24/09/2024 को धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक में प्रथम चरण की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया प्रतिस्पर्धाओं का विवरण निम्न प्रकार से है :- 

1. हाफ मैराथन 21 किलोमीटर । (पुरुष), 

2. हाफ मैराथन 11 किलोमीटर । (महिला)

3. 4 किलोमीटर की फन रेस । (15 वर्ष से कम तथा 60 से अधिक आयु के व्यक्ति)

जिसमें कुल = 268 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 21 किलोमीटर (पुरुष)=146 , 11 किलोमीटर (महिला)=59 व 4 किलोमीटर की फन रेस (15 वर्ष से कम तथा 60 से अधिक आयु के व्यक्ति) 15 वर्ष से कम= 52 व 60 से अधिक आयु के व्यक्ति =10 जिले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के एथलीटों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में युवा बच्चों सहित सीनियर सिटीजन भी इस प्रतियोगिता के भागीदार रहे, पुलिस अधीक्षक ज़िला काँगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत दी इस अवसर पर हितेष लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), वीर बहादुर, अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक (शहरी) व निशा कुमारी, पुलिस उप अधीक्षक (कार्यालय पुलिस अधीक्षक काँगड़ा) , व कर्मचारी तथा पुलिस लाईन के मुलाजमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ज़िला काँगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री द्वारा हरी झडीं दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया इस प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर दौड़ में धर्मशाला के शुभम प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बने। दूसरे हमीरपुर के अनीश,व तीसरे स्थान पर मंडी के राजेंद्र कुमार रहे । लड़कियों की 11 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सिरमौर की निकिता दूसरे स्थान पर हमीरपुर की कनिजो व तीसरे स्थान पर उन्ना की ज्योति बाला रही। 4 किलोमीटर अंडर -15 में लड़कों में धर्मशाला का सुजल प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर ऊना का नवजोत सिंह व तीसरे स्थान पर कांगड़ा के राहुल रहे। लड़कियों में ऊना की रितिका प्रथम, दूसरे स्थान पर हमीरपुर की शगुन, तीसरे पर धर्मशाला की अदिति चौधरी रही। वहीं सीनियर सिटीजन में मंडी के गोपाल प्रथम, के एस चमियाल दूसरे और कांगड़ा के अमी चंद तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को 51 हज़ार, 21 हज़ार व 11 हज़ार रूपए इनाम में दिए गया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक