चलती ट्रेन में 12 घंटे तक लड़की को परेशान करता रहा सफाई कर्मचारी

चलती ट्रेन में 12 घंटे तक लड़की को परेशान करता रहा सफाई कर्मचारी



तकरीबन 12 घंटे तक लड़की ने लखनऊ से मुजफ्फरपुर तक ट्रेन में डर के साए में सफर किया.आरोपी सफाईकर्मी लखनऊ स्टेशन से हाजीपुर स्टेशन तक लड़की को परेशान करते हुए गया. आखिर में वो मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की जालंधर में एएनएम की पढ़ाई करती है. स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा देने के लिए वो अपनी सहेली के साथ मोतिहारी जा रही थी. इसके लिए वो जालंधर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हुई थी. सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन लखनऊ आते ही ट्रेन में तैनात एक सफाईकर्मी की गलत नजर उसपर पड़ गई. यहीं, से सफाईकर्मी ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया. 


बताया जा रहा है कि आरोपित उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पीनाहाट थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव का रहने वाला है. उसका नाम सौरभ शर्मा है. वह नॉर्थ रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन में सफाई का जिम्मा संभालने वाली एक कंपनी में काम करता है. लड़की ने बताया कि वह गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-वन कोच में सफर कर रही थी. बुधवार की सुबह 5:15 बजे जालंधर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी. रात 9 बजे के करीब ट्रेन लखनऊ पहुंची. यहां ऊपर वाली बर्थ से उतरकर मोबाइल चार्ज करने नीचे आई. इसी बीच एक सफाईकर्मी भी वहां आ गया. 


उसने लड़की का मोबाइल चार्जिंग से हटाकर अपना मोबाइल लगा दिया. फिर लड़की का नंबर मांगने लगा और नहीं देने पर परेशान करने लगा. इतना ही बार-बार वो लड़की के पास आता और खाने-पीने का सामान जबरन देने की कोशिश करता. सफाईकर्मी लगातार छेड़खानी किए जा रहा था. इस वजह से पीड़िता पूरी रात सो नहीं सकी. यात्रा के दौरान पूरी रात सफाईकर्मी उसे परेशान करता रहा. जब सुबह हुई तो एक पुलिसकर्मी की नजर सफाईकर्मी सौरभ की हरकतों पर पड़ गई. लड़की समेत दूसरे यात्रियों ने भी शिकायत की. जिसके बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी को खबर दी गई. इस बीच कुछ यात्रियों ने सौरभ को दबोच लिया. जैसे ही मुजफ्फरपुर जंक्शन आया उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया. जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद लड़की एग्जाम देने के लिए मोतिहारी निकल गई. 


मामले में रेल डीएसपी ने बताया- एक लड़की जालंधर से मुजफ्फरपुर आ रही थी. उसी ट्रेन में एक सफाईकर्मी के द्वारा उस लड़की से मोबाइल नंबर मांगा गया. नंबर नहीं देने पर सफाईकर्मी लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगा. जिसके बाद रेल पुलिस को इसकी सूचना मिली. रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी के सफाईकर्मी सौरभ शर्मा को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया. FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार