फतेहपुर के गनोर में पंखे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की जीवन लीला समाप्त

फतेहपुर के गनोर में पंखे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की जीवन लीला समाप्त 


फंदा लगाकर व्यक्ति ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, परिजनों ने उपचार हेतु पहुंचाया सिविल अस्पताल ज्वाली, यहां डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा नूरपुर 

मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि तकरीबन 10.30 बजे एमओ सिविल अस्पताल ज्वाली की सूचना से पुलिस थाना ज्वाली की टीम सिविल अस्पताल पहुंची और तफ्तीश शुरू की, डॉक्टर ने बताया कि  पूर्ण चंद (40) पुत्र जोगिंदर गांव ग्नोर डाकघर टकोली किर्था तहसील फ़तेहपुर जिला कांगड़ा को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो वह मृत अवस्था में था। 

पुलिस ने मृतक की पत्नी परविता चौधरी और उनके भाई रजत कुमार का ब्यानों को कलमबद्ध किया । मृतक की पत्नी व भाई के अनुसार मृतक पूर्ण चंद ने अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। इस पर उसके परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ज्वाली ले आए। लेकिन एमओ सीएच ज्वाली ने पूरन चंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूरपुर में रखा गया है। पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई।

तो वहीं सिविल अस्पताल ज्वाली एस एम ओ अमन दुआ का कहना है कि रात को पूर्ण चंद के परिजन उसे अस्पताल लाए थे और जब डॉक्टर ने देखा तो उसके गले पर निशान था जिस कारण से शक हुआ और इसकी सूचना हमने पुलिस को दी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूरपुर भेजा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक