सोलन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया

 सोलन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज ज़िला सोलन के कल्याण भवन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने की।

अजय कुमार यादव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार है। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से हम सब अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग उम्र के इस पड़ाव पर भी समाज व देश के निर्माण में अपने अनुभवो से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रलाय नई दिल्ली से आए अजय, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी तथा तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंदर सिंह ने भी अपने विचार सांझा किए।

समारोह में ज़िला के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न डे केयर केंद्रों के सदस्यों ने भाग लिया व अपने-अपने विचारों का आदान प्रदान किया।

स्वयं सेवी संस्था हेल्पएज इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सोलन में पुराना बस अड्डे से पुराना उपायुक्त कार्यालय तक शेड्स काॅलेज आॅफ लाॅ की छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। वाॅकथाॅन का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान और देखभाल को बढ़ावा देना और समाज में उनके योगदान को स्वीकार करना था। वॉकथॉन के दौरान छात्रों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश दिया और लोगों से बुजुर्गों का सम्मान करने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।

रैली में स्वयं सेवी संस्था हेल्पएज के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनोज राज वर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक