गूहन के पास पुल का पिल्लर टूटने से नगरोटा सूरियां - ज्वाली यातायात बन्द,

 गूहन के पास पुल का पिल्लर टूटने से नगरोटा सूरियां - ज्वाली यातायात बन्द,


लोकनिर्माण विभाग वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटा

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत देहरा - नगरोटा सूरियां - ज्वाली सड़क मार्ग पर गूहन के पास गूहन खड्ड पर बने पुल का पत्थरों से बना पिल्लर गिरने से चौपहिया वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई है। हालांकि लोकनिर्माण विभाग ने चार जेसीबी लगाकर सड़क मार्ग को यातायात के लिए खोलने के लिए पुलिया के पास डायवर्शन कर वैकल्पिक रास्ता बनाना शुरू कर दिया है

और शाम तक यातायात बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं निजी बस ऑपरेटरों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए नगरोटा सूरियां से गूहन व गूहन से ज्वाली व जसूर के लिए बसें चलानी शुरू कर दी हैं। जबकि सरकारी बसों की आवाजाही ठप होकर रह गई है।

बताया जा रहा है कि गूहन खड्ड पुल के पिल्लर के गिरने की जब जोरदार आवाज हुई तो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि पुल का आधा पिल्लर टूट गया है। खतरे को भांपते हुए तुरन्त लोकनिर्माण विभाग को खबर कर दी। लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशासी अभियंता रवि भूषण अपने अधिकारियों सहित मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर वेरिगेट लगाकर सड़क मार्ग को चौपहिया वाहनों के लिए बन्द कर दिया। 

अधिशासी अभियंता रवि भूषण ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए 03 जेसीबी व एक पोकलेन लगाई हैं और शाम तक वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया जाएगा। वुधवार तक बड़े वाहनों का यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक