बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

 बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन   


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /     बाल विकास परियोजना अधकारी  शशि ठाकुर की अध्यक्षता में पोषण माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय महिलाओं, , आंगनबाडी कार्यकर्ता व साहिकायों सहित कुल 100 लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम मे पोषण अभियान खण्ड समन्वयक रमेश कुमार ने वहां उपस्थित लोगों को सुनहरे 1000 दिनों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया उन्होंने गर्भावस्था से लेकर शिशु के 2 साल तक के बीच के सुनहरे 1000 दिन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1000 दिन के दौरान माता के बेहतर पोषण को सुनिश्चित करने के साथ शिशु के जन्म के 1 घंटे के भीतर का स्तनपान एवं उसके बाद 6 माह तक का केवल स्तनपान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही 6 माह के बाद शिशु को अनुपूरक आहार दिए जाने के विषय में माताओं को जागरूक करने की जरूरत है।

जिला पोषण समन्यवक विकाश शर्मा ने संतुलित आहार की जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं को पाँच साल तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र मे हर माह वजन और लम्बाई मापदंड के लिए बच्चों को भेजना सुनिश्चित करें जिससे बच्चों के स्वास्थ्य निगरानी का पता लगाकर कुपोषण के प्रति जागरूक हो सके।

बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा श्री शशि ठाकुर ने मासिक धर्म, एनीमिया, तथा कुपोषण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया, कैंप के दौरान कार्सयालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा के सभी वृत्त पर्यवेक्षक , जिला पोषण सहायक , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं इत्यादि ने भाग लिया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक