देहरा के नैहरनपुखर में मारपीट के साथ हुए फायर,स्थानीय लोगों ने फायर होने के विषय में अनभिज्ञता जताई

देहरा के नैहरनपुखर में मारपीट के साथ हुए फायर,स्थानीय लोगों ने फायर होने के विषय में अनभिज्ञता जताई 


पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत रमन कुमार शर्मा सपुत्र सुभाष चन्द गांव सुनेहत तहसील देहरा जिला कांगडा ने शिकायत दर्ज कराई कि गत रात्रि को नैहरनपुखर शराब के ठेके के पास नामालूम व्यक्तियों ने इसके साथ मारपीट की है जिससे इसे चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट करने बाले व्यक्तियों में से एक का नाम बलदेव राणा  व उसने आरोप लगाया है कि इसे बाद में पता चला कि इन व्यक्तियों ने चार राउण्ड भी फायर किए हैं। फायर के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस का कहना है उन्होंने फायर किये जाने के सन्दर्भ में अभी तक घटनास्थल के आसपास के सारे सीसीटीवी के फुटेज चैक कर लिए हैं व लोगों से भी पूछताछ की गई है लेकिन फायर करने के सम्बन्ध में कोई पुष्टि नहीं हुई, महज मारपीट होना ही पाई जा रही है और आसपास के स्थानीय लोगों ने फायर होने के विषय में अनभिज्ञता जताई । इस विषय में पुलिस द्वारा अभी तक कोई भी अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है। मारपीट के सन्दर्भ में पुलिस द्वारा नियमानुसार कारवाई अमल में लाई जा रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन