पंजाब के युवा नेता राहुल चोपड़ा की देर रात इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हई मौत,शरीर पर इंजेक्शन के काफी निशान

पंजाब के युवा नेता राहुल चोपड़ा की देर रात इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हई मौत



( पंजाब ब्यूरो पठानकोट पंकज शर्मा ) दो दिन पहले हिमाचल में बिगड़ी थी तबीयत चाचा ने पहुंचाया चंडीगढ़ पीजीआई वहां से अपने घर जालंधर पहुंचे, जिस दौरान घर में तबीयत बिगड़ी तो पहुंचाए नजदीकी अस्पताल,इलाज के दौरान हई मौत, मौत का कारण डॉक्टर ने बताया नशे का होगा पुलिस ने कहा गलती से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखी नशे की ओवरडोज

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में गत दिवस काम के चलते आए पंजाब जलन्धर से भाजपा के पूर्व युवा नेता और किताबें बनाने वाली मशहूर कंपनी में सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव राहुल चोपड़ा की हिमाचल में ही तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण से राहुल के चाचा अनिल चोपड़ा राहुल को चंडीगढ़ पीजीआई लेकर पहुंचे परन्तु राहुल वहां दाखिल नहीं हुआ और वापिस जालंधर आ गया। गत रात जब वह अपने घर पर था तो अचानक हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज दौरान मौत गई। 

आपको बताते चलें कि राहुल पहले भाजपा में थे लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ नजर आते थे।

राहुल के शरीर पर इंजेक्शन के काफी निशान हैं। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज लिखा है। जब थाना 1 के प्रभारी सुखदेव सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि इलाज दौरान राहुल को काफी इंजेक्शन लगे थे। जालंधर के अस्पताल वालों को राहुल के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी। यही वजह है कि उन्होंने ओवरडोज लिख दिया लेकिन राहुल की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार