पांवटा का राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक -सुमित खिमटा

 पांवटा का राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक -सुमित खिमटा


नाहन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

  उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा।

उपायुक्त ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके।

उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ मेले के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।

एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा ने बैठक का संचालन करते हुए महोत्सव के दौरान किये जाने वाले प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चौधरी, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, जिला माईनिंग आफिसर कुलभूषण शर्मा, खेल अधिकारी अभय सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक