प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए क्लस्टर आधारित गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा- अपूर्व देवगन

 प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए क्लस्टर आधारित गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा- अपूर्व देवगन

ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एकदिवसीय अभिनंदन कार्यशाला आयोजित

उपायुक्त ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए क्लस्टर आधारित गतिविधियां को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को क्लस्टर गतिविधियों को समस्त जिला में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

यह निर्देश उन्होंने 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज बचत भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दिए।

उन्होंने कहा कि ज़िला के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान परिदृश्य में कचरा निष्पादन व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के तहत 2 अक्टूबर तक स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जागरूकता गतिविधियों पर बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता रखने के लिए लोगों के दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कचरे का निष्पादन करना हम सभी का व्यक्तिगत दायित्व है। हम अपनी जिम्मेदारी समझ कर ही सही तरीके से ठोस व तरल कचरे को अलग-अलग कर उसका उचित निष्पादन सुनिश्चित करने में सहायता कर सकते हैं। कार्यशाला में उन्होंने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर लोगों के सुझावों को भी सुना।

उन्होंने कहा कि कचरा निष्पादन व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कचरे के उचित प्रबंधन के लिए स्वंय सहायता समूहों , महिला मंडलों, युवक मंडलों, व्यापार मंडलों, विभिन्न संगठनों, सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी वर्ग से आह्वान करते हुए सहयोग देने का भी आग्रह किया।

अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान बेहतर कचरा प्रबंधन को सुनिश्चित करने पर भरमौर उपमंडल प्रशासन की भी सराहना की।

कार्यशाला में ग्रामीण विकास विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

इससे पहले अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

कार्यशाला में उपायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में अनुकरणीय कार्य करने वाली पंचायतों, स्वच्छता मित्रों व स्वच्छता आईकॉन को सम्मानित भी किया।

उपायुक्त ने श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए खंड विकास अधिकारी भरमौर अनिल गुराडा को भी सम्मानित किया।

अपूर्व देवगन ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक कचरे से बने हुए पेवरों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कार्यशाला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, खंड विकास अधिकारी चंबा रणविजय कटोच, खंड विकास अधिकारी सलूणी महेश चंद ठाकुर, परियोजना अर्थशास्त्री विनोद कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि व स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार