नूरपुर में बने इंडोर स्टेडियम को अभी तक युवाओं के लिए न खोलने के कारण भाजपा नूरपुर मंडल ने निकाली एक रोष रैली निकालेगी


नूरपूर (संजीव)

इंडोर स्टेडियम को लेकर भाजपा मंडल नूरपुर सौंपेगी ज्ञापन- जितेन्द्र पठानिया

27 सितंबर को सुबह 11 बजे दिया जाएगा ज्ञापन 



भाजपा मण्डल नूरपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पठानिया कहा कि 27 सितंबर बुधवार को सुबह 11 बजे नूरपुर में बने इंडोर स्टेडियम को अभी तक युवाओं के लिए न खोलने के कारण एक रोष रैली निकालेगी। जो बचत भवन नूरपुर से चलकर S.D. M. Office तक जाएगी और फिर इस इंडोर स्टेडियम को एक महीने के अंदर खोलने हेतू ज्ञापन देगी।




जतिन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि भाजपा सरकार में बने इस इंडोर स्टेडियम को प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार को आज 9 महीने बीत गए। बार-बार नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का के बोलने के बावजूद सरकार ने इसको नहीं खोला। जिस पर नूरपुर की जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले को गंभीरता से ले और युवाओं को सुविधा दिलवाए । हमारे नूरपुर के बहुत सारे युवा इंडोर खेलों में भाग लेने के लिए व अभ्यास करने के लिए पठानकोट, ऊना आदि अन्य क्षेत्रों में जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा यह रोष मार्च एक सांकेतिक कदम है जिसमें 200 युवा भाग लेंगे!अगर सरकार नहीं जागी तो भारतीय जनता पार्टी नूरपुर इसे आंदोलन का रूप देकर जगह-जगह रोष रेलियाँ करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस