तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर कार्यशाला आयोजित

 तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर कार्यशाला आयोजित

जिला एवं नगर परिषद के सदस्यों ने लिया भाग 

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता महत्वपूर्ण


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रोल (कैच) के तत्वावधान में ज़िला को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर आज बचत भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । 

कार्यशाला में अध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी और अध्यक्ष नगर परिषद चंबा नीलम नैय्यर व उपाध्यक्ष सीमा कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहीं। 

कार्यशाला में जिला परिषद और नगर परिषद के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। 

कार्यशाला में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी ने केंद्र की कार्य प्रणाली की जानकारी प्रदान की। डॉ साक्षी, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कैच ने महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और तंबाकू उत्पादों की प्रभावी रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की । डॉ ऐश्वर्या, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने विभिन्न तंबाकू नियंत्रण नियमों के प्रावधान और तंबाकू उत्पादों से होने वाली गंभीर दुष्प्रभावों से संबंधित जानकारियां साझा की। उन्होंने जिला शैक्षणिक संस्थान और पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को कैच टीम द्वारा साइनेज का वितरण भी किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस