जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी

   जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी


मंडी (धर्मपुर)  राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत भी पूरे सितम्बर माह में जागरुकता अभियान व शिविरों का आयोजन कर आम जन-मानस में पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवन के महत्व को उजागर किया जा रहा है।

 बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कुंदन हाजिरी ने बताया कि पूरे भारत में हर वर्ष सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सकलाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान ग्राम पंचायत सकलाना श्री सुरेन्द्र ठाकुर, पर्यवेक्षक वृत मढी रीता देवी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व महिलाओं और बच्चों ने बड़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध फल-सब्जियों, खाद्य पदार्थों व मोटे अनाज के उपयोग व लाभों के बारे में चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार