ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –उपायुक्त अपूर्व देवगन

 ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –उपायुक्त अपूर्व देवगन


अभियान के तहत 13 मुख्य कार्य बिंदुओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन

2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियां होंगी प्रस्ताव का हिस्सा

तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस के दिए निर्देश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर तक श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।

वे आज टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा टीबी मुक्त पंचायत को लेकर तैयार किए गए 13 मुख्य कार्य बिंदुओं के क्रियान्वयन के पश्चात जनवरी 2024 में प्रत्येक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए निर्धारित मानकों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा 24 मार्च को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए ज़िला स्तर पर समारोह का भी आयोजन होगा।

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन को लेकर प्रभावी जागरूकता एवं जानकारी गतिविधियों के आयोजन को लेकर निर्देशित किया।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए की निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अपूर्व देवगन ने कहा कि चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में पंचायती राज प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर सभी पंचायती राज प्रतिनिधि विभाग का हर संभव सहयोग करें ।

इस दौरान ज़िला में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश तंबाकू नियंत्रण प्रगामी केंद्र (कैच) द्वारा ज़िला स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई । उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को प्रस्ताव का हिस्सा बनाया जाए।

उपायुक्त ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस जारी करने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।

कार्यशाला में ज़िला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, पंचायत समिति अध्यक्ष तीसा कौशल्या देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष सलूणी कंगना सेठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी भागीरथ, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी, कैच परियोजना समन्वयक डॉ. साक्षी, डॉ. ऐश्वर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक