पाठशाला मकड़ोली में जल संरक्षण के उपलक्ष्य पर हुआ रैली का आयोजन

पाठशाला मकड़ोली में जल संरक्षण के उपलक्ष्य पर हुआ रैली का आयोजन 



( भरमाड़ : राजेश कतनौरिया ) शहीद जतिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकड़ोली में जल संरक्षण विषय पर प्रधानाचार्य महोदय डॉ कुलदीप चंद  की अध्यक्षता में समस्त अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने मिलकर एक रैली का आयोजन किया।

 जिसमें जल बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। यह रैली विद्यालय प्रांगण से लेकर सड़क मार्ग से होती हुई स्थानीय गांव में गई और वहां बच्चों ने जल संरक्षण पर विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों के मध्य पानी बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। हम सब ने ठाना है पानी को बचाना है, जल बचाओ -जीवन बचाओ तथा जल है- तो कल है जैसे नारों से विद्यार्थियों ने क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की और जल बचाने का संकल्प लिया। रैली के अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और भविष्य की खुशहाली के लिए जल बचाने के लिए प्रेरित किया।


 इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप चंद, कार्यालय अधीक्षक शिवराम,वरिष्ठ सहायक अंकुश धीमन, प्रवक्ता विनोद जरियाल, सुनीत कुमार,आनंद स्वरूप, राजेंद्र सिंह,रोहित मिनोचा, देवेंद्र कुमार,मैडम पुष्पेंद्रा धीमान, मैडम सरोज वाला आरती, वंदना ,मैडम अनीता, पवन कुमार आदि सभी अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक