घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू

  घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू

    विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत


 शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा घरोह में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की अंडर 19 छात्रों की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रैत जोन के 23 स्कूलों की 325 छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो -खो ,बैडमिंटन तथा वॉलीबाल में छात्र अपना अपना हुनर दिखाएंगे। 

   इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से जीवन में अनुशासन, धैर्य तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा खेल मैदान निर्मित करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।घरोह में शिक्षा के क्षेत्र में हाई स्कूल घरोह को बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से करवाया था।आज अगर देश मे सबसे पढ़ी लिखी बिधानसभा है तो हिमाचल प्रदेश की बिधानसभा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगर देश मे सबसे बड़ा फैसला लिया है तो प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस दिया।आज केंद्र की सरकार हिमाचल प्रदेश सरकार को सहयोग देने में अपने हाथ पीछे खींच रही है।ये केंद्र सरकार अपने हाथ प्रदेश सरकार के लिए नही बल्कि प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को मारने का काम कर रही है

 उन्होंने इस अवसर पर घरोह स्कूल के नए भवन के लिए जो एस्टीमेट बनाया है उसके आधार पर धन स्वीकृत करके भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य निशा डोगरा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जबकि घरोह के कांग्रेस नेता रणदीप राणा एवं प्रधानाचार्य निशा डोगरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रणदीप राणा ,सादिक खान, रमेश ठाकुर,मदन ठाकुर उप प्रधान,सुभाष चंद एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,आयुष ठाकुर,काला, पुनीत कुमार,प्रदीप बलोरिया, मदन कुमार,सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, डीपी,पीईटी, स्थानीय स्कूल का समस्त स्टाफ,बच्चों के अभिवावक , स्थानीय अन्य गणमान्य लोग तथा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार