5 नवंबर को प्रदेश भर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी अखिल भारतीय विद्यार्थी -अभिनव चौधरी

5 नवंबर को प्रदेश भर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी अखिल भारतीय विद्यार्थी -अभिनव चौधरी 


3 अक्टूबर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए होगा पंजीकरण शुरू- अभाविप


स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को 627800 ₹ के पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे - अभाविप



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांगडा विभाग के विभाग संयोजक अभिनव चौधरी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश में 5 नंबवर 2023 को पुरे हिमाचल प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है ‌।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल से पहले भी यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश भर में करवाई जाती थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए खुशी की खबर है कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता होने जा रही है।


स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 9 वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है। उसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण करवाना पड़ता है। पंजीकरण का शुल्क 20 ₹ है जो की 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से करवा सकते है ।इस प्रतियोगिता में (एमसीकयू) 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतियोगिता में विश्व , भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं - संस्कृत, हिन्दी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रीजनिंग एविलीटी आदि पर प्रश्न पूछे जाएंगे।


अभिनव चौधरी ने बताया कि इस स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 31000₹ , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21000₹ व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 15000₹ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चौथे , पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 5000₹ - 5000₹ के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।ऐसे ही जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 11000₹, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 7100₹ व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 5100₹ व चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान वाले को 1000₹ - 1000₹ देकर सम्मानित किया जाएगा।


  स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता छात्रों को स्कूल के बाद आने वाले समय में अन्य परीक्षाओं के तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होता है वह इस परीक्षा का परिणाम नंबवर महीने के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार 12 जनवरी ,( राष्ट्रीय युवा दिवस )2024 को वितरित किए जाएंगे।इस प्रतियोगिता में 627800₹ के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे वह विद्यार्थी परिषद हिमाचल के प्रत्येक अभिभावक वह छात्रों से यह आग्रह करती है की इस प्रकार के परीक्षाओं से परीक्षा देने का मनोबल वह आत्मविश्वास बढ़ता है, व सभी को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए |

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस