शिक्षा खंड घुमारवीं -1 की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

शिक्षा खंड घुमारवीं -1 की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन 


शिक्षा खंड घुमारवीं -1 की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज 22 सितम्बर को राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठलग में हुआ।

जिसमें उपमंडल घुमारवीं के उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी(ना०) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितम्बर से 22 सितम्बर 2023 तक राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठलग में किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र ठाकुर व स्थानीय पंचायत प्रधान अंजना शर्मा स्कूल प्रबंधन समिति के अप्यस एवं स्थानीय पंचायत के उपप्रधान अमरजीत चौधरी , स्थानीय पाठशाला के प्रबुद्ध स्टाफ सदस्यों,खेल प्रभारी कुलदीप ठाकुर, स्थानीय पाठशाला के विधार्थियों विभिन्न टीमों के प्रभारियों व प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया।

इस खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी में राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार विजेता तथा राजकीय उच्च विद्यालय कल्लर उपविजेता, बॉलीबाल में राजकीय उच्च विद्यालय चौखना,

राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार विजेता, राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरहाणा उपविजेता , खो_ खो में राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कपहडा विजेता , राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटवाड़ उपविजेता, शतरंज में राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार विजेता, तथा राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठलग उपविजेता, 

बैडमिंटन में डंगार विजेता तथा राजकीय वशिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटा उपविजेता रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह में उपमंडल अधिकारी (ना०) व पंचायत प्रधान अंजना शर्मा,एस एम सी प्रधान अमरजीत ,बी डी सी सदस्य रक्षा देवी, विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस