कार्य योजना तैयार करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

 जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र- उपायुक्त अपूर्व देवगन


कार्य योजना तैयार करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित


चंबा उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी बनाया जाएगा।

यह बात आज उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने लिए तैयार की जाने वाली कार्य योजना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कहीं।

उन्होंने संबंधित विभागों को चयन किए गए 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने को लेकर कार्य योजना को तय सीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए यह भी कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका का निर्माण, वर्षा जल संचयन प्रणाली और आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की आधारभूत संरचना में भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पानी के लिए आरओ की सुविधा भी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 25 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों को बनाने के लिए चयन की गई आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर,अधिशांशी अभियंता जल शक्ति राजेंद्र ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ मौ

जूद रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर