नगर थाना पुलिस मोटरसाईकिल सहित दो चोरों को काबू करने में सफलता हासिल की

नगर थाना पुलिस मोटरसाईकिल सहित दो चोरों को काबू करने में सफलता हासिल की


अबोहर, 19 सितम्बर (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई रणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मलोट चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि अशोक कुमार शौकी व दलजीत सिंह जो लिंक रोड बाईपास पर चोरी का मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दो आरोपियों को काबू कर चोरी के चार मोटरसाईकिल बरामद किये। पुलिस ने मुकदमा नं. 186, 18.9.23 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत अशोक कुमार उर्फ शौकी पुत्र गुरचरण सिंह वासी कबूलशाह खुब्बन व दलजीत सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी चक्क मौजदीन उर्फ सुरुखरी थाना बेरोके जिला फाजिल्का के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया या जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी। आरोपियों से और मोटरसाईकिल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक