काली मिट्टी मैदान भरमाड़ में युवाओं द्वारा देवभूमि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

काली मिट्टी मैदान भरमाड़ में युवाओं द्वारा देवभूमि क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 


( भरमाड़ : राजेश कतनौरिया ) विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत भरमाड़ के अंतर्गत काली मिट्टी मैदान भरमाड़ में युवाओं द्वारा देवभूमि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया गया जिसमें सुलह की युवा नेत्री रेखा चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष रोबिन कौंडल सहित आयोजकों द्वारा युवा नेत्री रेखा चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। रोबिन कौंडल ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी जिसमें फाइनल की विजेता टीम को 15100 रुपए सहित ट्राफी व उपविजेता को 7100रुपए सहित ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। युवा नेत्री रेखा चौधरी ने खिलाड़ियों के साथ परिचय किया तथा बाद में टॉस करवाकर मैच शुरू करवाया। पहला मैच ढसोली की टीम व नूरपुर की टीम के बीच हुआ जिसमें नूरपुर टीम विजेता रही तथा दूसरा मैच भगवाल टीम व बासा टीम के बीच हुआ जिसमें बासा टीम विजयी रही। आयोजक रोबिन कौंडल ने कहा कि अगले मैच मंगलवार को होंगे। मुख्यातिथि रेखा चौधरी ने बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हार में भी जीत होती है। उन्होंने आयोजकों की भी काफी प्रशंसा की। मुख्यातिथि रेखा चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जवाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक