स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: एडीसी

 स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: एडीसी

  कांगड़ा जिला के लिए स्वच्छता गीत किया लॉंच  


धर्मशाला अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गंधर्वा राठौढ़ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि कांगड़ा जिला स्वच्छ और सुंदर बन सके। बुधवार को डीआरडीए कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गीत का लॉंचिंग करने के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने कहा कि स्वच्छता गीत के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा नुक्कड़ नाटकोे के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को लेकर ब्राउसर हर ग्राम पंचायत में विकास खंडों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

   अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता के साथ साथ गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी अभियान आरंभ किया जाएगा, ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो सकें और स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन कर सकें।

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में इस अभियान तहत 1 अक्तूबर 2023 को स्वच्छता हेतु श्रमदान के अंर्तगत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले उपनिदेशक डीआरडीए चंद्र वीर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कांगड़ा जिला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों के विकास खंड अधिकारी तथा डीआरडीए के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक