गांव भंगाला व केराखेड़ा में मेडीकलों की चैकिंग की ड्रग इंस्पैक्टर

 गांव भंगाला व केराखेड़ा में मेडीकलों की चैकिंग की ड्रग इंस्पैक्टर ने

नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अवतार सिंह


अबोहर, 19 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अवतार सिंह के नेतृत्व में सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, सबइंस्पैक्टर हंसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने ड्रग इंस्पैक्ट शीषन मित्तल द्वारा गांव भंगाला व केराखेड़ा में मेडीकलों की चैकिंग की। ड्रग इंस्पैक्टर ने बताया कि दोनों मेडीकलों की जांच की गई। विभागीय कार्यवाई की जायेगी। डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह ने बताया कि बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों में मेडीकल संचालक मेडीकल की आढ़ में नशा बेचने का काम करते हैं जिनकी आज चैकिंग करवाई गई है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने सरपंचों, पंचों व नबरदारों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार