नूरपुर अस्पताल के सर्जरी विभाग द्वारा जटिल ऑपरेशन करके दो लोगों को नया जीवन दिया


 नूरपूर (संजीव महाजन)

नूरपुर अस्पताल के सर्जरी विभाग द्वारा बीते सप्ताह दो जटिल ऑपरेशन करके दो लोगों को नया जीवन दिया है! सर्जरी  विभाग के  डॉक्टर प्रवीण ने बताया कि इसमें एक मरीज खजियां क्षेत्र का था जिसकी आयु लगभग 50 वर्ष थी उसके खाने वाले नाली में संक्रमण हो गया था! जिसको पेट में पाइप  द्वारा  निचले हिस्से से नाली को जोड़ा गया! वहीं दूसरा मरीज जसूर की एक युवती थी जिसकी पेशाब की नली जो की गुर्दे तक जाती थी ,संक्रमित हो गई थी! जिससे  उसके गुर्दे के खराब होने की आशंका थी !उसका उपचार किया गया! दोनों मरीज अब स्वस्थ होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं! डॉक्टर प्रवीण ने बताया कि ऐसे जटिल ऑपरेशन का खर्चा निजि हस्पतालों में लगभग 2 लाख के करीब आता है! व हिमाचल में टांडा  व शिमला में ही ऐसे जटिल ऑपरेशन किए जाते हैं! उन्होंने कहा कि नूरपुर में प्रति सप्ताह 6 से 7 आपरेशन किये जा रहे है,जिसमे हर्निया, पित्ते की पथरी आदि के दूरवीं न के माध्यम से लोगो को सुविधा दी जा रही है।सिविल अस्पताल की श्रेणी में मात्र नूरपुर में ही ऐसा ऑपरेशन किया गया है !डॉक्टर प्रवीण ने बताया कि इस जटिल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर रूहानी महाजन व  डॉक्टर निशु के सहयोग से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया! नूरपुर अस्पताल के एम एस डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि यह सभी ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क किए गए हैं !उन्होंने डॉक्टरों की टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस