आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगीं विभिन्न गतिविधियां

आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगीं विभिन्न गतिविधियां


संकल्प सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आकांक्षी जिला चंबा के आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में लोगों की जीवन शैली में सुधार लाने के लिए एक मजबूत विकास रणनीति तैयार करने के लिए गांव और खंड स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए जा रहे है,

इसके सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में संकल्प सप्ताह के अंतर्गत सबकी आकांक्षाएं सबका विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। गतिविधियों में 3 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 4 अक्टूबर को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषित परिवार पोषण मेला, 5 अक्टूबर को स्वच्छता एक संकल्प के तहत पंचायत भवनों में स्वच्छता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह 6 अक्टूबर को कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में कृषि मेले, 7 अक्टूबर को शिक्षा एक संकल्प कार्यक्रम के तहत प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । 8 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवनों में समृद्धि दिवस आजीविका मेला आयोजित किए जाएंगे और 9 अक्टूबर को आकांक्षी विकास खंड तीसा व पांगी में खंड स्तरीय संकल्प सप्ताह समावेश समारोह के दौरान विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में खंड स्तरीय विभिन्न विकासात्मक कार्यों के तहत लोगों की जीवन शैली में सुधार के लिए एक मजबूत विकास रणनीति तैयार करने के लिए गांव और खंड स्तर पर सतत प्रयास किए जाएंगे।

इस बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओम प्रकाश ठाकुर, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौ

जूद रहे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता