हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा नशा प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है

  हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा नशा प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है 


 पालमपुर : केवल कृष्ण / यह एक बहुत ही गहन चिंतन का विषय है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि 

 आज सरकार को भी इस तरह बढ़ रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नियम बनाने होंगे। घनश्याम शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे के चुंगल से छुड़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को जहां आगे आना होगा। वही इसमें पुलिस व कानून को भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर पूरा ध्यान देने व उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। दिन पर दिन नशे के कारोबार पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है, लोग कई जगह धरने पर्दर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके नशा बढ़ता जा रहा है। घनश्याम शर्मा ने कहा कि भले ही आज नशा हर गली मोहल्ले में फैल चुका है , ऐसे में आज समाज को एक सही दिशा दिखाने की जरूरत है। जिसमें जहां सरकार को आगे आना होगा वही पुलिस व कानून को भी अपना सही दायित्व व सकारात्मक भूमिका निभानी होगी । उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार को सख्त नियम बनाने की आवश्यकता है। जिससे नशे के सौदागर बड़े कारोबारी पुलिस के चंगुल में आए तो उन के लिए उचित समय में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव