अंडर-12 तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला पधेड़ में हुई आयोजित


अंडर-12 तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला पधेड़ में हुई आयोजित

( भरमाड़ : राजेश कतनौरिया ) शिक्षा खण्ड राजा का तालाब के अधीनस्थ ज़ोन छत्तर के अंडर-12 के नन्हे मुन्ने लड़के-लड़कियों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला पधेड़ में आयोजित की गई इस खेल कूद प्रतियोगिता में जोन छत्तर के अधीनस्थ 17 विद्यालयों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने चार टीमों के रूप में हिस्सा लिया जिसका शुभारंभ दार्शनिक साहित्यकार पंकज दर्शी द्वारा किया गया ज़ोन छत्तर के शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि पंकज दर्शी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया । 

साहित्यकार पंकज दर्शी की बाल कविता ' खेल खेल में ' का सभी नन्हे खिलाड़ियों द्वारा पाठन किया गया । इस आयोजन में लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में केन्द्र पाठशाला दीणी के लड़कों ने केन्द्र पाठशाला ध्याला को मात देकर फाइनल में जगह बनाई वहीं लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में केन्द्र पाठशाला गोलवां ने केन्द्र छत्तर को मात देकर फाइनल में जगह बनाई लड़कों के बैडमिंटन में केन्द्र पाठशाला छत्तर ने गोलवां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं लड़कियों की खो-खो में केन्द्र गोलवां ने छत्तर को हराकर फाइनल में जगह बनाई दूसरे मैच में लड़कियों की खो-खो में ध्याला की टीम ने दीणी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया इस दौरान मुख्य अतिथि पंकज दर्शी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता को बेहतरीन बताते हुए प्रोत्साहित किया सभी प्रतिभागियों से खेल भावना की प्रशंसा करते हुए एक कड़ी प्रतियोगिता के साथ किए प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताया गया और शिक्षकों व बच्चों को शुभकामनाएं दी ।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड राजा का तालाब के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों को खेलों को सौहार्द पूर्ण ढंग से ही खेलना चाहिए हार व जीत सिक्के के दो पहलू हैं और प्रत्येक खेल की हार जीत की तरफ ले जाती हैं फिर जिन्दगी में बदलाव आते हैं इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए ज़ोन छत्तर के शिक्षक वर्ग से आग्रह करते हुए बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर केन्द्र मुख्य शिक्षिका विजय कुमारी छत्तर, बविता शर्मा गोलवां,मन्जु शर्मा ध्याला,सिमर कुमार दीणी, मुख्य शिक्षक बलदेव सिंह पधेड़, सुखदेव सिंह मंगड़ियाल, हरमिंदर सिंह सकरी पंकज कुमारी बतराहण, शिक्षक जरनैल सिंह कंगरेड़ी, किरण वाला बतराहण, ममता शर्मा बासा, कुलदीप सिंह गोलवां, जतिन्दर सिंह बासा मलकीयत सिहं पधेड़, छुन्कू राम सकरी,मदन लाल सनिहाल, योगराज दीणी, कुलवंत सिंह दीणी लाड़थ, जगीर सिंह चीर, सुरजीत सिंह महतोली हटपंग सेवादार रीना देवी,रेणु वाला, प्रोमिला देवी, सतीश कुमार, रचना देवी, रेखा देवी और पाठशाला पधेड़ में पढ़ रहे बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार