ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आयोजित

 ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आयोजित


भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी अजय यादव तथा अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम सोलन डाॅ. प्रियंका चंद्रा की उपस्थिति में नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित की गई।

प्रथम स्तरीय जांच के दौरान 1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड बेंगलुरु से प्रतिनियुक्त पांच अभियंताओं द्वारा की गई। जांच में कुल 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए। जांच में 09 बैलेट यूनिट, 16 कंट्रोल यूनिट व 10 वीवीपैट यूनिट सही नहीं पाए गए।

जांच के दौरान कंट्रोल यूनिट के 05 प्रतिशत मशीनों (45 मशीनों) पर राजनीतिक दलों की उपस्थिति में माॅक पोल कर वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी किया गया, जिसे सही पाया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्धारित मशीनों पर एक कंट्रोल यूनिट के साथ चार बैलेट यूनिट जोड़कर लोड टेस्ट भी करवाया गया।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि शिव दत्त ठाकुर, मंजुल अग्रवाल, कंचन राणा, शारदा, रुपेन्द्र कौर, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि चन्द्रकांत, मुन्नी लाल, संजीव सूद, नेहा ठाकुर, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि भरत ठाकुर, रीता ठाकुर, दीवान सिंह, बीएल गाजटा, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि राकेश बराड़ तथा राम रतन, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान ठाकुर, अधीक्षक वी.आर.चौधरी, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटिड बेंगलुरु के अभियंता नितेश कुमार उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक