उपायुक्त एवं कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष ने की सांस्कृतिक परेड व कुल्लू कार्निवाल की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।

 उपायुक्त एवं कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष ने की सांस्कृतिक परेड व कुल्लू कार्निवाल की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता करते कहा कि अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान 25 अक्टूबर 2023 को सांस्कृतिक परेड व 30 अक्टूबर 2023 को कुल्लू कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान 25 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले संस्कृत परेड में विदेशो के सांस्कृतिक दल,देश के विभिन्न राज्य के सांस्कृतिक दलों सहित प्रदेश व जिले के लगभग 50 सांस्कृतिक दल अपने-अपने देश व प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति की प्रस्तुति देंगे । उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 30 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाले कुल्लू कार्निवल में भी जिले के 50 महिला मंडल व सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। 

उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान 11 विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की उपलब्धियां पर आधारित झांकियां का भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा । जिनमें लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, पर्यटन, उद्योग, वन, एनएचपीसी नगवाई, एचपीसीएल शाडाबाई ,भाषा एवं संस्कृति विभाग व हिम ऊर्जा विभाग की झांकियां शामिल होंगी । 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पूर्व की तर्ज पर दशहरा उत्सव के दौरान प्रदर्शनी मैदान में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभागों की उपलब्धियां पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी । जिनमें बागवानी ,कृषि, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ,जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू, डायट, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, बीआरओ ,, आत्मा परियोजना, कुल्लू दशहरा उत्सव समिति , विद्युत विभाग व जायका के अलावा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों तथा अन्य स्वयं सहायता समूह द्वारा भी अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनीयाँ लगाई जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक परेड में अटल सदन स्थित रथ मैदान से आरंभ होगी जो माल रोड होते हुए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कार्यालय से रथयात्रा मार्ग होते हुए वापिस राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में समाप्त होगी । सांस्कृतिक परेड में कुल्लू जिले के वाद्य यंत्रों के दल भी भाग लेंगे। इस दौरान एक झांकी के माध्यम से कुल्लू जिले की संस्कृति को भी दिखाया जाएगा 

उन्होंने प्रदर्शनीयों व झांकियों में भाग लेने वाले सभी विभागों के अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक परेड व कुल्लू कार्निवाल की तैयारियों को गठित उप समिति की अध्यक्ष वन अरण्यपाल बासु ने सांस्कृतिक परेड, झांकियों व कुल्लू कार्निवाल, व उत्सव के दौरान सजावट सम्बंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। 

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी ने किया। 

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, डीटीओ सुनैना शर्मा, जिला भाषा अधिकारी सुनीला सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस