विधानसभा अध्यक्ष ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में लिया भाग

 विधानसभा अध्यक्ष ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में लिया भाग

प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

योजनाबद्ध विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश


चंबा (चुवाड़ी)  : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में तीन दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया ।

यह तीन दिवसीय जात्र मेला विनतरू नाग अपने भाई नाग मंढ़ौर के साथ मिलन को लेकर मनाया जाता है ।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

साथ में उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्य करण तथा योजनाबद्ध विकास कार्यों को लेकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा । उन्होंने मंदिर कमेटी को 11 हजार की धनराशि देने देने की घोषणा भी की ।

यहां महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस क्षेत्र में नाग पूजा को भी अधिक अधिमान दिया जाता है ।

हर वर्ष विनतरू नाग प्रयूंगल गांव से कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं।

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चंबियाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाडक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, नाग मढौर मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, उप प्रधान शेर सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक