ज्वाली व फतेहपुर के किसानों ने फतेहपुर में बैठक कर पौंग डैम किनारे खाली पड़ी भूमि पर बिजाई करने की अनुमति को की अपील

 ज्वाली व फतेहपुर के किसानों ने फतेहपुर में बैठक कर पौंग डैम किनारे खाली पड़ी भूमि पर बिजाई करने की अनुमति को की अपील 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

रबिबार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में उपमण्डल ज्वाली ब फतेहपुर के किसानों ने संयुक्त बैठक कर पौंग डैम किनारे खाली पड़ी भूमि पर बिजाई करने की अनुमति के लिए प्रदेश सरकार से अपील की है ।

वहीं इस दौरान जानकारी देते हुए चाटा के किसान रणबीर सलारिया ने बताया बो पिछले 50 बर्षो से पौंग डैम किनारे खाली पड़ी भूमि पर खेती करते आये हैं ।

लेकिन अब उन्हें बिजाई से रोका जा रहा है ।

जिस कारण उन्हें परिबार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है ।

कहा उन्हें न तो राजेस्थान में ठीक जगह पर मुरब्बे 

मिले हैं और न ही अब पौंग डैम की खाली पड़ी भूमि पर बिजाई करने दी जा रही है ।

बताया पौंग डैम किनारे जितने भी प्रबासी पक्षी आते है ।

उनमें से 70 फीसदी पक्षी हमारे द्बारा बीजी गई फसल से ही अपना पेट भरते हैं ।

उंन्होने सरकार से अपील की है कि उन्हें बिजाई करने की अनुमति दी जाते ।

वहीं हरसर निबासी किसान शेर सिंह ने बताया अगर पौंग डैम के क्षेत्र 1410 के अंदर बिजाई नही होती है तो जो प्रबासी पक्षी आते हैं बो उसके बाहर के क्षेत्र की फसल को नुकसान पहुंचाएंगे ।

जिसकी भरपाई कौन करेगा ।

उंन्होने पौंग डैम क्षेत्र से सटी चारो बिधानसभा के विधायकों से भी अपील की है कि उन्हें पौंग डैम के खाली पड़े क्षेत्र में बिजाई करने की अनुमति दिलबायें ताकि प्रबासी पक्षी पौंग डैम के क्षेत्र में बीजी गई फसल को ही अपना भोजन बना सके ।

इस मौके पर उपमण्डल ज्बाली से तिलक राज ,अक्षय कुमार ,रबिन्द्र सिंह , सतीश कुमार ,तेजिंदर सिंह ,उपमण्डल फतेहपुर से रणबीर सलारिया ,मदन सिंह ,सनजीबन सिंह ,यशपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक