महिलाएं होंगी सेहतमंद तो परिवार रहेंगे स्वस्थ्य: डीपीओ

 महिलाएं होंगी सेहतमंद तो परिवार रहेंगे स्वस्थ्य: डीपीओ


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से दिया पोषण का संदेश

धर्मशाला, 26 सितम्बर। परिवार के संचालन में बड़ी जिम्मेवारी महिलाओं पर होती है, इसलिए यदि महिलाएं सेहतमंद रहेंगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेंगे। पोषण माह के तहत आज मंगलवार को सामुदायिक भवन टंग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि घर की महिलाएं शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरी से स्वस्थ्य रहें। 

उन्होंने कहा कि जैसे ही घर में कोई महिला गर्भवती होती हैं, नजदीक के आंगनवाड़ी में उनका नाम दर्ज करवाना चाहिए, जिससे उन्हे अपने पोषण व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान भी सही पोषण व सही वातावरण अत्यंत जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर डाला कि हमे अपने आहार में जितना अधिक संभव हो सके मोटे आनाजों को सम्मिलित करना चाहिए। मोटे अनाज ही हमे बीमारियों से दूर रख सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि हमे अपनी रसोई में लोहे की कढाई का उपयोग बढ़ाना चाहिए, जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक है। साथ में उन्होंने पारंपरिक वयंजनों के उपयोग के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि टंग आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता उर्मिला ने इस अवसर पर गाने के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ रमेश जागवान, स्थानीय उपप्रधान नीरज कुमार, महिला मंडल प्रधान सुलोचना देवी, पर्येवेक्षक ललिता, आंगनवाडी कार्यकर्ता संजीता, पवना के साथ साथ गाँव की महिलाओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक