ईट राईट मिलट मेले के आयोजन के संदर्भ में समीक्षा बैठक आयोजित

 ईट राईट मिलट मेले के आयोजन के संदर्भ में समीक्षा बैठक आयोजित


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज की खपत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अक्तूबर माह में सोलन ज़िला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां ईट राईट मिलट मेले के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुराने समय से हमारे व्यंजनों को बनाने की विधि में मोटे अनाज का प्रयोग होता आया है। मोटे अनाज जहां व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है वहीं कई रोगों से बचाव भी करता है।

उपायुक्त ने कहा कि मोटे अनाज में प्रचुर मात्रा में विटामिन व मिनरल पाया जाता है जोकि स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य मोटे अनाज के गुणों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। मेले में कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावे देने के उद्देश्य से मेले में चित्रकला, भाषण, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, योग, स्वस्थ बेबी शो, पोष्टिक युक्त व्यंजन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

मनमोहन शर्मा ने मोटे अनाज मेले को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अतुल कायस्थ, उप पुलिस अधीक्षक अनिल धोलटा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रजनी गुप्ता, ज़िला कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी रती राम, ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. प्रवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर