नाबालिग से हुआ दर्दनाक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में भी चोटें,खून से सने कपड़ो में ढाई घंटे भटकती रही गलियों में नाबालिग

नाबालिग से हुआ दर्दनाक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में भी चोटें,खून से सने कपड़ो में ढाई घंटे भटकती रही गलियों में नाबालिग



यह दुष्कर्म मामला उज्जैन नगरी से निकल कर सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मिले सीसीटीवी में नाबालिग गलियों में घूमती नजर आ रही है. उसके शरीर पर कपड़े खून से सने हुए हैं. वो ढाई घंटे भटकती रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. हालांकि, फिर किसी तरह नाबालिग की स्थिति के बारे में पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे थाने ले गए. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसी समय मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई. इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर अस्पताल भेज दिया गया. डॉक्टर्स की टीम ने उसका ऑपरेशन किया है, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है.

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिग की हालत काफी खराब थी, इसलिए उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की गई. सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होते ही एसआईटी टीम का गठन किया गया और क्षेत्र के 400 से अधिक कैमरों के फुटेज देखकर इस मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक नाबालिग मुरलीपुरा क्षेत्र में अर्धनग्न हालत में घूम रही है. सूचना के बाद उसे तत्काल थाने लाया गया था, जहां वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी. जब उसका मेडिकल करवाया गया तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. डॉक्टर ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स में भी गंभीर चोटें थीं, जिसकी वजह से उसे तत्काल उपचार के लिए इंदौर भेज दिया गया था.

नाबालिग उज्जैन की रहने वाली नहीं थी, इसलिए उसे किसी भी क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं थी. उसने कुछ लोगों से बात करने का प्रयास भी किया लेकिन शायद लोग उसकी भाषा समझ नहीं पाए.

पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि नाबालिग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है. शायद वो पहले कभी उज्जैन नहीं आई. पुलिस के लिए ये जांच का विषय है कि नाबालिग यहां कैसे पहुंची और आखिर उसके साथ किसने रेप किया.

पुलिस द्वारा बड़नगर रोड और सिंहस्थ बायपास क्षेत्र के जो सीसीटीवी फुटेज निकल गए हैं, उसमें पता चला है कि नाबालिग के कपड़े खून से सने हुए थे और वह बदहाल स्थिति में घूम रही थी. 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग