पोषण माह एवं नशा मुक्त ऊना अभियान पर बढे़ड़ा पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित - सीडीपीओ

 पोषण माह एवं नशा मुक्त ऊना अभियान पर बढे़ड़ा पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित - सीडीपीओ 


महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से बाल विकास परियोजना हरोली द्वारा वृत्त कांगड़ में पोषण माह के साथ नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान, मुख्य आयुर्वेदिक अधिकारी वीरेंद्र धीमान तथा नशा मुक्त ऊना हरोली के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार बारे जागरूक किया और भविष्य में काम आने वाली सेहत से संबंधित सूक्ष्म जानकारियां भी दी। शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को पोषण माह की शपथ भी दिलाई गई। 

कार्यक्रम में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर ने महिलाओं को अपने बच्चों पर नजर रखने एवं उनकी जनरेशन को समझने और महिलाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त 2 अक्टूबर को हर घर दस्तक अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसमें हर घर तक नशे के खिलाफ एवं जरूरी हर जानकारी पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत बढे़ड़ा नीलम कुमारी, वार्ड पंच मीना कुमारी, पर्यवेक्षक वृत्त कांगड़ पुष्पा देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ज्योति पाठक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस