उपायुक्त ने किया राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ

 उपायुक्त ने किया राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ


उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण किया तथा शिक्षण व्यवस्थाओं को भी जांचा। उन्होंने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को जांचने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनसे सवाल भी किए। 

इस मौके पर उपायुक्त ने कक्षा के कमरों को भी देखा। कमरों में की गई कलाकृतियों को देकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। विद्यार्थियों द्वारा वाद्यय यंत्रों के माध्य से प्रस्तुत किए गए संगीत की भी सराहना की। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि अच्छे पाठशालाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट बनाना आवश्यक है। 

इस मौके पर केंद्रीय मुख्यध्यापक राजेश ठाकुर तथा अन्य अध्यापकों ने उपायुक्त के साथ स्कूल के संबंध में आवश्यक चर्चा की। उपायुक्त ने पाठशाला में बच्चों को डैस्क देने की मांग को स्वीकार किया। इसके उपरांत राघव शर्मा ने सोमनाथ मंदिर में शीश निभाया तथा गांव खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में बनी नई शेड का भी शुभारंभ किया।  

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान रणजीत राणा, महासचिव मैहताब ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य स्वर्ण सिंह, उप प्रधान खड्ड रविन्द्र कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार के अतिरिक्त शिक्षा सुधार समिति के सदस्य चितविलास पाठक, सुच्चा सिंह कांग, ओंकार नाथ कसाना व केजे भारद्वाज उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन