राबमापा बरोट में अंडर 19 लड़को की खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ ,

 राबमापा बरोट में अंडर 19 लड़को की खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ ,

30 स्कूलों 453 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ते राबमापा बरोट में रबिबार से तीन दिबसीय अंडर 19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य नँद किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ ।

जिसमे टकोली क्षेत्र के प्रमुख समाजसेबी मलकियत सिंह धारीबाल ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की ।

टूर्नामेंट शुरू करने से पूर्ब मुख्यतिथि द्बारा ध्वजारोहण किया गया ।

वहीं भिन्न -भिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों द्बारा मार्च पास्ट किया गया ।

इस दौरान प्रधानचार्य नँद किशोर शर्मा ने बताया टूर्नामेंट में 30 स्कूलों के 453 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं ।

जिनको टूर्नामेंट दौरान सभी सुबिधायें मिले इसके लिए कमेटियां बनाकर खिलाड़ियों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ।

वहीं मुख्यतिथि मलकियत सिंह धारीबाल ने खिलाड़ियों से आहबान किया कि बो खेल को खेल की भाबना से खेलते हुए मैदान में उतरे ।

वहीं उंन्होने कहा कि आजकल नशे का प्रचलन ज्यादा बढ़ गया है । इसलिए इस अबस्था में नशे जैसी बुराई से उचित दूरी बनाकर रखे ।

ताकि आपका भबिष्य उज्ज्बल बन सके ।

इस मौके पर प्रिंसिपल फतेहपुर मैडम कमलेश शर्मा ,मुख्याध्यापक मल्हन्ता धर्मेंद्र शर्मा ,सतपाल सिंह ,गगन सिंह ,अर्जुन सलारिया ,नरेन्द्र राणा , सुशील शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक