23 सितम्बर को आयोजित होगा आयुष्मान दिवस

 23 सितम्बर को आयोजित होगा आयुष्मान दिवस


सभी से आभा अकाउंट बनवाने का आग्रह

ज़िला सोलन में 23 सितम्बर, 2023 को आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुष्मान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ज़िला सोलन में वर्तमान में 26,582 पंजीकृत परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अभी तक 74367 व्यक्तियों का नामांकन किया गया है। ज़िला में अभी तक 17569 लाभार्थियों को उपचार के लिए 19 करोड़ रुपए से अधिक उपलब्ध करवाए गए हैं।  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में ज़िला सोलन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत 32 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें 24 निजी व 08 सरकारी अस्पताल हैं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए जा रहे हैं। इन अकाउंट को आभा अकाउंट के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में सोलन ज़िला में 232342 आभा अकाउंट बनाए हुए हैं।

डाॅ. उप्पल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड लेकर समीप के हेल्थ वेलनेस केन्द्र में जाकर अपना आभा अकाउंट बनवा सकता है। यह आभा अकाउंट आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भी बनवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी इस आभा अकाउंट के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आभा अकाउंट के माध्यम से सभी चिकित्सीय दस्तावेज़ एवं रिपोर्ट एक ही स्थान पर सुरक्षित रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें तुरंत दिखाया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शेष पात्र लोगों से आग्रह किया कि शीघ्र ही अपना आयुष्मान कार्ड बनावाएं। उन्होंने कहा कि सभी अपना आभा अकाउंट भी बनवाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार