जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

 जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता 

विभिन्न विभागों से संबंधित नए पुराने मुद्दों पर की गई विस्तृत चर्चा


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक जिला पंचायत कार्यालय के साभागार कक्ष में अध्यक्ष जिला परिषद चम्बा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में अमित मैहरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी चम्बा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए । 

उन्होंने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला परिषद की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद की अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

इससे पूर्व बैठक आरंभ होने से पहले सभी जिला परिषद सदस्यों और उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने गत दिनों सदर विधायक नीरज नैयर की माता स्वर्गीय चंचल नैयर के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा

बैठक में जिला परिषद के सदस्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, डिप्टी डीईओ उमाकांत, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार