ज्वाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम आयोजित

 ज्वाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम आयोजित


ऊना विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोषगढ़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगडां, केंद्रीय विद्यालय सलोह व जेएनवी ऊना की विज्ञान ज्योति छात्राओं ने भाग लिया तथा विज्ञान मॉडल्स प्रस्तुत किए। कक्षा 12वीं की पुनीत शर्मा ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय व करानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त कक्षा दसवीं की प्रकृति शर्मा ने पहला, वाणी ने दूसरा व शिवांगी ने तीसरा स्थाप प्राप्त किया। यह जानकारी जेएनवी ऊना के प्रधानाचार्य राज सिंह ने दी।

विज्ञान ज्योति समन्वयक अंकिता (पीजीटी भौतिक विज्ञान) ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम के निर्णायक अलोक शर्मा (पीजीटी जीव विज्ञान) और संजय कुमार (टीजीटी विज्ञान) थे, जिन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया और छात्राओं को बेहतर काम करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।

केंद्रीय विद्यालय सलोह की प्राचार्या नीलम गुलेरिया एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके मॉडल्स की सराहना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक