उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा

 उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा


शिमला 

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत जिला के मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, वन, जल शक्ति व परिवहन विभागों के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और लंबित मामलों पर गहनता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने रामपुर उपमण्डल में तकलेच व ननखड़ी बस अड्डा, तहसील कार्यालय कुपवी, ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र नारकण्डा, ठियोग तथा रोहडू उपमण्डल में टिक्कर बस अड्डा मामलों पर वन अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और इन मामलों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने का आहवान किया ताकि क्षेत्र में विकास को गति प्रदान हो और वर्तमान राज्य सरकार की सर्वस्पर्शी नीतियों का लाभ आमजन को मिल सके।

उपायुक्त ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत मामलों पर विस्तृत चर्चा की और इन मामलों के संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों के संशय दूर किये और इन लम्बित कार्यों के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया। उन्होंने विकासात्मक कार्यों के संयुक्त निरीक्षण पर बल दिया ताकि समयबद्ध सीमा में इन्हें पूर्ण किया जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता